शिमला:,01.04.26- आज अपराह्न 2:00 बजे निर्वासित तिबतियन सरकार के “मुख्य प्रतिनिधि कार्यालय शिमला” के मुख्य प्रतिनिधि ल्हक्पा छेरिंग ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को उनके कार्यालय कक्ष में परम पावन दलाई लामा की केन्द्रीय तिब्बती राहत समिति की इकाई द्वारा एक लिखित पत्र प्रस्तुत किया गया जिसका सारांश निम्नलिखित है।


• उद्देश्य: परम पावन “दलाई लामा के 90वें जन्मदिन” के अवसर पर इस वर्ष को "करुणा वर्ष" (Karuna Varsh) के रूप में मनाया जा रहा है।
• आभार व्यक्त करना: पत्र में उल्लेख किया गया है कि परम पावन पिछले 66 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। इस लम्बी अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार और यहाँ के लोगों द्वारा दिए गए निरंतर सहयोग और दयालुता के लिए गहरा सम्मान और आभार व्यक्त किया गया है।
• पुस्तक वितरण: आभार और सम्मान के प्रतीक के रूप में, कार्यालय ने माननीय मंत्रियों और विधायकों के लिए परम पावन दलाई लामा की नवीनतम पुस्तक VOICE FOR THE VOICELESS “खामोश लोगों की ओर से” की एक – एक प्रति सदन में वितरित करने का आग्रह किया है जिसे कल सदन की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर सदन में सभी माननीय मंत्रियों तथा विधायकों के सभा पटल पर रखा जाएगा।