प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में आंशिक संशोधन
मंडी, 2 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला परिषद मण्डी के सदस्यों के पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के लिए जारी प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में आंशिक संशोधन से संबंधित शुद्धि पत्र जारी किया है।
इसके अनुसार सारणी 1 में जिला परिषद वार्ड संख्या 22-महादेव के स्तम्भ 7 (जिला परिषद सदस्यों के लिए अधिकारी जिसके समक्ष नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे) में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (ना०) सुन्दरनगर के स्थान पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (ना०) बल्ह तथा स्तम्भ 10 में अंकित (जिला परिषद सदस्यों के नामांकन हेतु स्थान) कार्यालय उपमण्डलाधिकारी (ना०) सुन्दरनगर के स्थान पर उपमण्डलाधिकारी (ना०) बल्ह पढ़ा जाए।
एक अन्य शुद्धि पत्र के तहत विकास खण्ड धनोटू की क्रमशः पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायतों के पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के लिए जारी प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार सारणी 1 (पंचायत समिति हेतु) में स्तम्भ 7 (पंचायत समिति सदस्यों के लिए अधिकारी जिसके समक्ष नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे) में सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार बल्ह) के स्थान पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी (नायब तहसीलदार बल्ह) पढ़ा जाए। सारणी 2 (ग्राम पंचायत हेतु) में ग्राम पंचायत घीड़ी के स्तम्भ संख्या 10 में अंकित ग्राम पंचायत के प्रधान, उप-प्रधान व सदस्यों के परिणाम की घोषणा का स्थान पंचायत कार्यालय मगर पाधरू के स्थान पर पंचायत कार्यालय घीड़ी संशोधित किया गया है।
इसी प्रकार विकास खण्ड बल्ह की ग्राम पंचायतों के पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के लिए जारी प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में भी आंशिक संशोधन संबंधी शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार सारणी 1 क्रम संख्या 3 ग्राम पंचायत कैहड़ के स्तम्भ संख्या 6 में अंकित वार्ड संख्या 7 को खियूरी दोम-1 के स्थान पर खियूरी दोम-2 तथा सारणी 1 के क्रम संख्या 44 ग्राम पंचायत कसारला के स्तम्भ 10 में नामांकन के स्थान को पंचायत कार्यालय बैहल के स्थान पर पंचायत कार्यालय कसारला संशोधित किया गया है। साथ ही सारणी 2 में ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के स्तम्भ संख्या 9 में अंकित मतगणना की तारीख व समय में अंकित तारीख 26-05-2026 के स्थान पर 28-05-2026 संशोधित किया गया है तथा सारणी 2 में ग्राम पंचायत नागचला के स्तम्भ संख्या 8 व 10 में अंकित पंचायत कार्यालय स्योहली के स्थान पर पंचायत कार्यालय नागचला संशोधित किया गया है।
============================================
*नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 5 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे*
*मंडी, 02 मई 2026।*नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन, 2 मई को कुल 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय वर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक तीन दिनों में कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि आज वार्ड नंबर 2 से लीला देवी, वार्ड नंबर 4 से महिंदर पाल एवं तारा चंद, तथा वार्ड नंबर 7 से लाभ सिंह और देवेंद्र कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे।
वहीं, वार्ड नंबर 1, 3, 5 और 6 से आज कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन 6, दूसरे दिन 8 और तीसरे दिन 5 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे। इस प्रकार अब तक कुल 19 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू की जाएगी।
6 मई को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा ।
==============================================
*नगर परिषद नेरचौक चुनाव- तीसरे व अंतिम दिन 15 नामांकन पत्र दाखिल*
*मंडी, 02 मई 2026।* नगर परिषद नेरचौक के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद नेरचौक के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 41 नामांकन दाखिल किए।
पहले दिन 10 व दूसरे दिन 16 व तीसरे दिन आज 15 नामांकन दाखिल किया
उन्होंने बताया कि आज वार्ड नंबर 1 ढांगू-1 से हंसा देवी, वार्ड नंबर 2 ढांगू-2 से रविंद्र कुमार ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 3 नेर-1 से नंद लाल और रणजीत सिंह, नंद सिंह तथा बसंत सिंह ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर 4 नेर-2 से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 5 भंगरोटू से सुनील और नदलाल तथा दीपक कुमार ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड नंबर 6 मझैठल-1 आज कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। वार्ड नंबर 7 मझैठल-2 से रीता देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया।
वार्ड नंबर 8 नेर-3 से आज कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ तथा वार्ड नंबर 9 डडौर से प्रेम सिंह और आलम राम और नानक चंद और देवी रूप तथा किशन चंद ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू की जाएगी।
6 मई को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा ।
--