पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 की मतदान सारणी जारी, तीन चरणों में होगा मतदान
ऊना, 2 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जनित लाल ने बताया कि ज़िला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न करवाई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित उपमंडलों में 26, 28 तथा 30 मई को मतदान होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।

बता दें, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन नियम), 1994 के नियम 33 के अंतर्गत ज़िला ऊना के समस्त विकास खंडों की पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए चुनाव कार्यक्रम (सारणी) जारी की है। यह सारणी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रारूप-17 के तहत प्रकाशित की गई है।

जानें पंचायतों में किस तारीख को डलेंगे वोट

उपमंडल अम्ब के तहत प्रथम चरण में 26 मई को ग्राम पंचायत घंघरेट, गिंडपुर मलौन, खरोह, डूहल बटवाला, लोहारा लोअर, प्रम्ब, धंधड़ी, सूरी, सिद्ध चलेहड़, कटौहड़ खुर्द, स्तोथर, चौआर, रपोह मिसरां, अंदौरा लोअर, मैड़ी खास, लोहारां अप्पर, धुसाड़ा, लडोली और नैहरी नौरंगा में मतदान करवाए जाएंगे।
साथ ही, घंघरेट पंचायत की मतगणना रावमापा घंघरेट, गिंडपुर मलौन की रावमापा गिंडपुर मलौन, खरोह की रामापा खरोह, डूहल बटवाला की राउपा धलवाड़ी, लोहारा लोअर की राप्रापा अम्बा दा पधर, प्रम्ब की रावमापा सलोई, धंधड़ी की राउपा धंधड़ी, सूरी की रावमापा सूरी, सिद्ध चलेहड़ के वार्ड 1 से 2 की राप्रापा सिद्ध चलेहड़, वार्ड 3 की सामुदायिक(आंगनबाड़ी) और वार्ड 4 से 5 की सामुदायिक केंद्र(नया), कटौहड़ खुर्द की पब्लिक सराये नजदीक पंचायत घर कटौहड़ खुर्द, स्तोथर की रामापा स्तोथर, चौआर की रामापा चौआर, रपोह मिसरां की रावमापा रपोह मिसरां, अंदौरा लोअर की राप्रापा अंदौरा लोअर, मैड़ी खास की राउपा मैड़ी खास, लोहारा अप्पर की राउपा किन्नू, धुसाड़ा की रावमापा धुसाड़ा, लडोली के वार्ड 1 से 3 की की राप्रापा लडोली और वार्ड 4 से 7 की रामापा लडोली तथा नैहरी नौरंगा की रावमापा नैहरी नौरंगा में की जाएगी।

इसी तरह द्वितीय चरण में 28 मई को धर्मशाला महंता खास, बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला, भगड़ा, अम्ब टिल्ला, चुरूडू, पोलियां पुरोहितां, घेवट बेहड़, कुठियाड़ी, दिलवां, राजपुर जस्वां, त्याई, कलरूही, बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर, भैरा, टकारला और कुठेड़ा खैरला में मतदान होंगे।
इसके अतिरिक्त मतदान के उपरांत धर्मशाला महंता खास पंचायत की मतगणना रावमापा धर्मशाला महंता खास, बधमाणा की रामापा बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी की रामापा नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला की राप्रापा डूहल बंगवालां, भगड़ा की राप्रापा लोहारा(जिजर), अम्ब टिल्ला की राप्रापा कनियारी, चुरूडू की रावमापा चुरूडू, पोलियां पुरोहितां के वार्ड 1 से 2 की राप्रापा पोलिया परोहितां और वार्ड 3 से 5 की राप्रापा, रावमापा पोलिया परोहितां, घेवट बेहड़ के वार्ड 1 से 4 की राप्रापा घेवट बेहड़ और वार्ड 5 की सराय भवन घेवट बेहड़, कुठियाड़ी की राप्रापा कुठियाड़ी, दिलवां की राप्रापा दिलवां, राजपुर जस्वां की राउपा घगोह, त्याई के वार्ड 1 से 3 की रावमापा चक सराये और वार्ड 4 से 7 की राप्रापा चक सराये, कलरूही की रावमापा कलरूही, बेहड़ जस्वां की रावमापा बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर की रावमापा मुबारिकपुर, भैरा के वार्ड 1 से 4 तक राप्रापा(मध्य) भैरा और वार्ड 5 से 7 तक रामापा (मध्य) भैरा, टकारला की रावमापा टकारला, कुठेड़ खैरला के वार्ड 1 से 4 की राप्रापा कुठेड़ा खैरला अप्पर और वार्ड 5 से 9 की मतगणना सहकारी भवन कुठेड़ा खैरला में की जाएगी।

वहीं, तृतीय चरण में 30 मई को ज्वाल, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, मंधोली, सपौरी, हम्बोली, नंदपुर, सारड़ा, बदाऊं, सेरी, कोहाडछन्न, ज्वार, शिवपुर, जबेहड़, अंदौरा अप्पर, दियाड़ा, कटौहड़ कलां और ठठल में मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि ज्वाल पंचायत की मतगणना राप्रापा ज्वाल, भटेड़ की राउपा भटेड़, छपरोह की ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र छपरोह, धर्मशाला महंता की रामापा हरिजनां (धर्मशाला महंता), मंधोली की रामापा मथेड़, सपौरी की राप्रापा सपौरी, हम्बोली की रामापा हम्बोली, नंदपुर की राप्रापा नंदपुर, सारड़ा की रावमापा चाहबाग, बदाऊं की राप्रापा बदाऊं, सेरी के वार्ड 1 से 3 की राप्रापा बहेड़ी और वार्ड 4 से 5 की राप्रापा सेरी, कोहाडछन्न की राप्रापा कोहाडछन्न, ज्वार की रावमापा ज्वार, शिवपुर के वार्ड 1 से 4 की राप्रापा शिवपुर और वार्ड 5 से 7 की रामापा शिवपुर, जबेहड़ की राउपा जबेहड़, अंदौरा अप्पर की रावमापा अंदौरा लोअर, दियाड़ा की रावमापा दियाड़ा, कटौहड़ कलां के वार्ड 2 से 5 की राप्रापा कटौहड़ कलां और वार्ड 1, 6 व 7 की महिला मंडल कटौहड़ कलां तथा ठठल के वार्ड 1, 2, 5 व 7 की रावमापा ठठल और वार्ड 3, 4, 6, 8 व 9 की राप्रापा ठठल में मतगणना की जाएगी।
इसके अतिरिक्त उपमंडल अंब के तहत सभी जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय अंब सुबह 9 से शुरू की जाएगी।

उपमंडल बंगाणा की मतदान सारणी
उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धरीज, कठोह, चौकी खास, जसाना, जोल, टीहरा, टांडा, तनोह, धतोल, पल्लियां, बडूही, मंदली, डोहक, लठियाणी, हटली केसरू, डोहगी, पिपलू और सुकडियाल के मतदान 26 मई को होंगे। साथ ही, अम्बेहड़ा धीरज, कठोह, चौकी खास, जसाना, जोल और टीहरा पंचायतों की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में होगी। टांडा की रावमापा सन्हाल, तनोह की संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय धतोल की राप्रापा धुंदला, पल्लियां, बडूही, हटली केसरू और मंदली की संबंधित पंचायत कार्यालय, डोहक की राप्रापा डोहक और लठियाणी की संबंधित पंचायत कार्यालय, डोहगी की एसडी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी, पिपलू और सुकडियाल पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत कार्यालय में की जाएगी।

इसी तरह 28 मई को दूसरे चरण में ग्राम पंचायत धुंदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, मोमन्यार, बौल, रायपुर और सोहारी में मतदान होंगे। उपायुक्त ने बताया कि धंुदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली और थानाकलां पंचायतों के मतदान की गणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में होगी। घुघन ककराना की राप्रापा ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू और मोमन्यार की संबंधित पंचायत कार्यालय, बौल की राप्रापा जोगीपंगा तथा रायपुर और सोहारी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत कार्यालय में होगी।

तीसरे चरण में 30 मई को ग्राम पंचायत खरयालता, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, चमियाड़ी, चौली, छपरोह कलां, टकोली, थहड़ा, धनेत, पलाहटा, बल्ह, बल्ह खालसा, बुढवार और सिहाणा में मतदान होंगे। डीसी ने बताया कि खरयालता, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, चमियाड़ी, चौली, छपरोह कलां, टकोली, थहड़ा, धनेत, पलाहटा, बल्ह, बुढवार और सिहाणा पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय तथा बल्ह खालसा की राप्रापा चंगर(मकरैड) में की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों के मतदान की मतगणना 31 मई को अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में की जाएगी।

उपमंडल गगरेट की मतदान सारणी
उपमंडल गगरेट के अंतर्गत पहले चरण में 26 मई को कैलाश नगर, गुगलैहड़, ववेहड़, जोह, अभयपुर, जाडला कोयड़ी, दियोली, ओयल, गोंदपुर बनेहडा लोअर, कलोह, भंजाल अप्पर, नंगल जरियाला, भंजाल लोअर और गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर ग्राम पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगी। डीसी ने बताया कि इन सभी पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में होगी।
इसी तरह दूसरे चरण में 28 मई को ब्रहम्पुर, बढे़ड़ राजपूतां, रामनगर, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, लोहरली, टटेहड़ा, गगरेट अप्पर, मवा कोहलां, चतेहड़, रायुपर, संघनेई, डंगोह खास और नकडोह पंचायतों में मतदान होंगे। इन सभी पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय पर होगी।
इसके अलावा तीसरे चरण में 30 मई को अम्लैहड़, अम्बोआ, मरबाड़ी, पिरथीपुर, सलोह बैरी, मवा सिंधियां, कुठेडा जसवालां, बडोह, कुनेरन, घनारी, भद्रकाली, चलेट और अम्बोटा पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगे। इन सभी पंचायतों के मतदान की मतगणना भी संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय पर की जाएगी।

इसी तरह उपमंडल गगरेट के तहत जिला परिषद वार्डों के मतदान की मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना और पंचायत समितियों के मतदान की मतगणना आईटीआई गगरेट(कैम्पस बीआर अम्बेडकर राजकीय पोलटैक्निक कॉलेज अंबोटा) और सहायक निर्वाचन अधिकारी गगरेट में 31 मई को होगी।

उपमंडल ऊना की मतदान सारणी

उपमंडल ऊना के अंतर्गत पहले चरण में 26 मई को देहलां अप्पर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अप्पर, बसाल लोअर, ठाकुरद्वारा, बरनोह, डंगेडा, फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, वारसड़ा, जनकौर और लम्लेहड़ा पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि देहलां अप्पर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अप्पर और बसाल लोअर पंचायतों के मतदान की मतगणना संबंधित पंचायत घर, ठाकुरद्वारा की रावमापा बसाल अप्पर, बरनोह की पंचायत घर, डंगेडा की राप्रापा डंगेडा तथा फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, वारसड़ा, जनकौर और लम्लेहड़ा पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी।
दूसरे चरण में 28 मई को देहलां लोअर, भटोली, नारी, मजारा, बहडाला लोअर, झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अप्पर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायतों का मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहलां लोअर और भटोली पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर, नारी की रामापा नारी, मजारा की पंचायत घर, बहडाला लोअर की पीएम श्री रावमापा बहडाला तथा झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अप्पर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायत के मतदान की मतगणना संबंधित पंचायत घर पर होगी।
इसके अलावा तीसरे चरण में 30 मई को रायपुर सहोडा, चताड़ा, पनोह, अजोली, टब्बा, चडतगढ़, लम्लेहड़ी, बटूही, त्यूड़ी, चलोला, समूरकलां, झम्बर, छतरपुर, खानपुर, बीनेवाल, सासन, उदयपुर और नंगल सलांगड़ी पंचायतों में मतदान करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि रायपुर सहोड़ा पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत घर, चताड़ा की रावमापा चताड़ा, पनोह, अजोली, टब्बा, चडतगढ़, लम्लेहड़ी, बटूही और त्यूड़ी पंचायत की भी संबंधित पंचायत घर, चलोला की रावमापा चलोला तथा समूरकलां, झम्बर, छतरपुर, खानपुर, बीनेवाल, सासन, उदयपुर और नंगल सलांगड़ी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी।

इसी तरह उपमंडल ऊना के सभी जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों के मतदान की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय ऊना में सुबह 9 बजे शुरू होगी।

उपमंडल हरोली की मतदान सारणी
उपमंडल हरोली के अंतर्गत पहले चरण में 26 मई को ग्राम पंचायत पंजावर, पंडोगा, ईसपुर, सलोह, बढे़ड़ा, कांगड़, समनाल, कर्मपुर, कुंगड़त ललड़ी, बाथू, गोंदपुर बुल्लां, हीरां नगर, हीरां, पुबोवाल और बीटन पंचायतों में मतदान करवाएं जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि पंजावर पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत कार्यालय, पंडोगा की राप्रागपा पंडोगा निचला तथा ईसुपर, सलोह, बढे़ड़ा, कांगड, समनाल, कर्मपुर, कुंगड़त ललड़ी, बाथू, गोंदपुर बुल्लां, हीरां नगर, हीरां, पुबोवाल और बीटन की मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यावास पर होगी।

इसी तरह दूसरे चरण में 28 मई को ग्राम पंचायत लोअर पंजावर, खड्ड, ईसुपर टांडा, भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल, हरोली, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, मल्लूवाल, कुठारबीत और हलेड़ा बिलना में मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोअर पंजावर और खड्ड पंचायत की मतगणना उनके पंचायत घर में होगी। वहीं, ईसुपर टांडा की राप्रापा ईसपुर(पूर्वी), भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल और हरोली की मतगणना संबंधित पंचायत घर, लोअर ललड़ी की राप्रापा लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड पंचायत की मतगणना संबंधित पंचायत घर, मल्लुवाल पंचायत की मतगणना राप्रापा मल्लुवाल तथा कुठारबीत और हलेड़ा बिलना की मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यावास पर की जाएगी।

तीसरे चरण में 30 मई को ग्राम पंचायत नगनोली, भैणी खड्ड, पंडोगा निचला, घालुवाल, लोअर बढे़ड़ा, सैंसोवाल, रोड़ा, भदौड़ी, पालकवाह, चंदपुर, बट्टकलां, बाथड़ी, भडियारां, छेत्रां, पोलियां बीत और जखेवाल में पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जखेवाल पंचायत की मतगणना राप्रापा जखेवाल में होगी। जबकि शेष सभी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर पर होगी।

इसके अलावा उपमंडल हरोली के अंतर्गत सभी जिला परिषद वार्डों और पंचायत समितियों की मतगणना 31 मई को रावमापा हरोली में की जाएगी।
=========================================
पंचायती राज चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय, एसडीएम संभालेंगे दायित्व
ऊना, 2 मई. जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनज़र ज़िला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए संबंधित उपमंडलों के एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी नामित किया है।
इसे लेकर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (इलेक्शन) अधिनियम, 1994 के अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों के मुताबिक संबंधित एसडीएम को ज़िला परिषद वार्डों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी विधिवत जांच करने तथा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न करवाया जा सके।
उन्होंने बताया कि उपमंडल अम्ब के तहत ज़िला परिषद वार्ड मुबारिकपुर, कुठेडा खैरला और ठठल के लिए एसडीएम अम्ब को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपमंडल बंगाणा के तहत ज़िला परिषद वार्ड सोहारी, लठियानी और धनेत किलिये एसडीएम बंगाणा, उपमंडल ऊना के तहत ज़िला परिषद वार्ड टक्का, चताड़ा, देहलाँ अप्पर और रायपुर सहोड़ा के लिए एसडीएम ऊना, उपमंडल हरोली के तहत ज़िला परिषद वार्ड बाथू, दुलैहड़, हरोली और पंजवार के लिए एसडीएम हरोली तथा उपमंडल गगरेट के तहत ज़िला परिषद वार्ड अम्बोटा, चलेट और भंजाल लोअर के लिए एसडीएम गगरेट को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
इसके अतिरिक्त, संबंधित एसडीएम को पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनावों के लिए विकास खंड अम्ब, बंगाणा, ऊना, हरोली और गगरेट में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए भी अधिकृत किया गया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
-०-