चण्डीगढ़, 31.07.26- : ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और साहित्यप्रेमियों को साहित्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, चंडीगढ़ में वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. विनोद कुमार शर्मा का संपूर्ण साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा। । इससे ग्रामीण परिवेश में पठन-पाठन, साहित्यिक रुचि और रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा मिलेगा।यह पहल इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि साहित्य केवल पुस्तकालयों और बड़े शहरों तक सीमित न रहकर गाँवों और ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँचे तथा नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और साहित्यिक विरासत से जोड़े।