SHIMLA, 03.08.26-हिमाचल प्रदेश विधान सभा में सम्पन्न हुई लोक लेखा समिति की बैठकेंशिमला: आज दिनांक 3 अगस्त, 2026 को लोक लेखा समिति की बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश विधान सभा के मुख्य समिति कक्ष में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में सर्वश्री संजय रत्न, डॉ0 हंस राज, जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानियां, कैप्टन रणजीत सिंह राणा एवं श्रीमती कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।

इस बैठक में समिति ने कृषि विभाग से प्राप्त विभागीय उत्तरों पर सी0 पाल रासू सचिव (कृषि), रविन्द्र सिंह जसरोटिया निदेशक (कृषि), हिमाचल प्रदेश सरकार का मौखिक साक्ष्य लिया। जिसमें विधान सभा सचिवालय से नैना कोटवी, अवर सचिव, धर्मपाल ठाकुर, अनुभाग अधिकारी के साथ ही बैठक में महालेखाकार कार्यालय से प्रधान महालेखाकार, पुरूषोतम तिवारी, वित्त विभाग से अवर सचिव (वित्त) भी उपस्थित थे।