CHANDIGARH, 22.09.26-आज सदन की मीटिंग में पार्षद योगेश ढींगरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें पिछले दिनों योगेश ने तथ्यों और सबूतों के बिना के प्रेस कांफ्रेंस कर नगर निगम की कार्यशैली व पार्षदों पर आरोप लगाए थे। मेयर ने जब पार्षद योगेश ढींगरा से लगाए गए आरोपों के प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा, तो वे कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। इसके बजाय, अपनी पार्टी द्वारा दी गई एक शिकायत को सदन में पढ़कर सुनाने लगे। सबूतों के अभाव में मेयर ने उन्हें सदन से निष्कासित कर दिया और सदन में योगेश ढींगरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।मेयर ने स्पष्ट कहा—
मेयर ने स्पष्ट कहा—
“सबूत पेश करो। इल्ज़ाम लगाना आसान है, लेकिन बिना प्रमाण किसी की छवि पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। बिना सबूत आरोप लगाने की निन्दा की और कहा सदन में जवाब और प्रमाण चाहिए।”