DHARAMSHALA, 26.09.26-आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र मोहली, धर्मशाला की केन्द्रीय छात्र परिषद सत्र 2026-2027 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्रीय केन्द्र के निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डी. पी. वर्मा, पूर्व निदेशक क्षेत्रीय केन्द्र धर्मशाला उपस्थित रहे।
केन्द्रीय छात्र परिषद् में कृतिका कौल (एम. बी. ए. तृतीय सेमेस्टर) को प्रधान पद पर, उप-प्रधान स्कृति शर्मा, (एम. सी.ए. तृतीय सेमेस्टर), अमन कुमार, सचिव (पी. जी. डी. सी. ए. प्रथम सेमेस्टर) तथा ख़ुशी कुमारी, संयुक्त सचिव (इतिहास प्रथम सेमेस्टर) को शैक्षिक उत्कृष्टता के आधार पर मनोनीत किया गया। परिषद् के लिए कुल 28 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। मुख्यातिथि महोदय ने परिषद के पदाधिकरियों को शपथ दिलाई तथा प्रो. डी. पी. वर्मा, विशिष्ट अतिथि ने परिषद् के अन्य मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि महोदय तथा विशिष्ट अतिथिगणों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय छात्र परिषद की शैक्षिक संस्थाओं में भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को आश्वस्त भी किया कि छात्रों से सम्बन्धित शैक्षिक तथा प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहता है। अतिथिगणों ने नवगठित केन्द्रीय छात्र परिषद को मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी | केन्द्रीय छात्र परिषद की प्रधान कृतिका कौल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा छात्र परिषद की सदस्य तविशा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया I इस अवसर पर छात्र संघ के सदस्य तथा विद्यार्थियों में मिठाई बांटी गई | समारोह के पश्चात केंद्रीय परिषद् की औपचारिक बैठक आयोजित की गई गई जिसमें छात्र परिषद् सहित समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया| बैठक की अध्यक्षता आदरणीय निदेशक महोदय ने की| समारोह में क्षेत्रीय केन्द्र के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक तथा सभागार में लगभग दो सौ छात्र- छात्राएं उपस्थित रहीं ।