जन-जन का उत्थान और प्रदेश का आर्थिक सुदृढ़ीकरण ही विकास की विचारधारा का लक्ष्य- संजय अवस्थी
सोलन-दिनांक 21.10.2026-अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि विकास की विचारधारा सकारात्मक सोच के साथ जन-जन के उत्थान और प्रदेश की आर्थिकी को मज़बूत करने की दिशा में निरन्तर कार्यरत रहती है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरयांज में 1.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने तदोपरान्त ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरयांज में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इस नए भवन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर आमजन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए आमजन को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से बचाव में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण उपाय है तथा यह विशेष रूप से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव में सहायक है। उन्होंने पात्र किशोरियों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार यह टीकाकरण करवाएं।
विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरयांज में अभी तक 72 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होेंने कहा कि सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन स्थल बाड़ीधार के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट स्वीकृत हो गई है तथा पूर्ण होने पर यह योजना समूचे क्षेत्र का भविष्य स्वर्णिम अक्षरों में लिखेगी। सरयंाज-मटेरनी तथा आसपास के क्षेत्रों मेें जल सुविधा संवर्धन पर 71.63 लाख रुपए की लागत से योजना का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने इस अवसर पर महिला मण्डल सरयांज के भवन निर्माण कार्य लिए 2 लाख रुपए, रामलीला मण्डल सरयांज के लिए 21 हज़ार रुपए, रामलीला मैदान सरयांज में शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये, बाड़ीधार मंदिर में सत्संग भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 3 लाख रुपये, चल्यावनी मोक्षधाम में शेड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सरयांज बाड़ीधार से निचली पम्बड के लिए संपर्क मार्ग सुधार कार्य के लिए उचित निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य जगदीश ठाकुर व राजेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत सरयांज की प्रधान हेमलता ठाकुर, ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक, ग्राम पंचायत सरयांज के उप-प्रधान गौरव ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से कपिल ठाकुर, रतिराम, कलीराम, बेलीराम, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, राज्य विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियन्ता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल के चिकित्सक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
=======================================
ग्राम पंचायत सरयांज में 1.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का विधिवत शुभारम्भ
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि विकास की विचारधारा सकारात्मक सोच के साथ जन-जन के उत्थान और प्रदेश की आर्थिकी को मज़बूत करने की दिशा में निरन्तर कार्यरत रहती है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरयांज में 1.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का विधिवत शुभारम्भ करने के उपरान्त जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।