चण्डीगढ़ 20.06.24- : करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए चण्डीगढ़ की संस्था ओम् महादेव कांवड़ सेवादल द्वारा भी लंगर की सेवा की गई जो 18 जून तक चली।

संस्था के प्रधान गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इस लंगर की सेवा व्यवस्था को देखते हुए वहां के पुलिस-प्रशासन ने भी ओम् महादेव कांवड़ सेवादल के कार्य की सराहना की। सेवा दल के सदस्य हनी गुलाटी एवं नवीन ने बताया भंडारे में रोजाना हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे और उनकी रहने की भी व्यवस्था भी की हुई थी। सोनू गर्ग, अभिषेक, आशीष, भारती, सौरव भूषण गुलाटी आदि का भी सक्रिय सहयोग रहा।

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश ने बताया कि सेवादल का प्रयास रहा कि किसी भी बाबा के भक्त को कोई परेशानी ना हो, इसी भावना से वे अपने 120 सेवादारों के साथ केदारनाथ गए थे जिनमें माता-बहनों की सेवा के लिए 48 लड़कियां भी शामिल थीं। ओम् महादेव कांवड़ सेवादल शहर में धर्म का काम बढ़-चढ़ कर रही है। संस्था द्वारा कई वर्षों से शहर में महाशिवपुराण की कथा और गरीब कन्याओं का विवाह आदि के कार्यक्रम करवाए जाते हैं। सेवा दल ने शहर में कई जगह पीने के पानी की व्यवस्था करवाई है व युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं और सनातन धर्म को जोड़कर रखा जाए यही ओम् महादेव कांवड़ सेवा दल का प्रयास है।