नालागढ़/सोलन,13.09.24- भाजपा नालागढ़ मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला को प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लखविंदर राणा और श्री के.एल. ठाकुर, भाजपा प्रदेश सचिव श्री मनीष चौहान, संयोजक श्री रविंदर परिहार, जिला सोलन महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती इंदु वैद्य, नालागढ़ मंडल उपाध्यक्ष श्री नंद लाल, मंडल महासचिव श्री रमन शर्मा और श्रीमती किरण राणा, मंडल के पदाधिकारी, जिला और मंडल प्रकोष्ठों के सदस्य, मोर्चों के सदस्य, ग्राम केंद्र सदस्यता संयोजक और अन्य कई समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर टंडन ने सभी को भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी दी, जिसमें 8800002024 पर एक मिस्ड कॉल देकर सदस्य बन सकते हैं। मिस्ड कॉल के बाद आपको एक संदेश प्राप्त होगा, जिसमें आवश्यक विवरण भरने पर पार्टी की सदस्यता प्राप्त होगी। टंडन ने सभी से आग्रह किया कि हर व्यक्ति कम से कम 100 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़े और अपने परिवार के सदस्यों को भी मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता दिलाएं। साथ ही, अपने पड़ोस, बाजार, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं ताकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सके।

उन्होंने कहा की इस दशक के अंत तक देश के इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के कारोबार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाएंगे। भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर से 2030 तक मिलेगा 60 लाख युवाओं को रोजगार। टंडन कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र क्रांति की ओर बढ़ रहा है। इसकी अभूतपूर्व प्रगति उद्योग को बदलने वाली है। भारत में निवेश के लिए यह सबसे अच्छा वक्त है। दशक के अंत तक देश के इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र का कारोबार 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। 2030 तक इससे 60 लाख युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। हमारा सपना है कि दुनिया की हर डिवाइस में भारत निर्मित चिप हो।
पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस राज में उद्योग पलायन कर रहा है, जिसको लेकर सरकार को कोई भी चिंता नहीं है। हिमाचल के उद्योग मंत्री स्वयं विधानसभा में कहते है की उद्योग का हिमाचल में आना या जाना उनके नियंत्रण में नहीं है, यह सरकार के नकारात्मक रवैया को साफ दिखता है।