चण्डीगढ़, 05.03.25- : चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा है कि इस समय शहर में कलेक्टर रेट बढ़ाने नहीं, बल्कि कम करने की जरूरत है। कमर्शियल प्रापर्टी के कलेक्टर रेट प्रशासन ने काफी ज्यादा तय किए हैं। कई जगह तो प्रापर्टी की कीमत से ज्यादा कलेक्टर रेट तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा की वे शीघ्र ही अपने साथियों के साथ अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध जाहिर करेंगे। पहले से शहर का व्यापारी वर्ग कई समस्याओं से जूझ रहा है। प्रशासन को इन समस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में कलेक्टर बढ़ाने से पंचकूला और मोहाली को इससे फायदा मिलेगा। पहले से ही प्रशासन की व्यापार विरोधी नीतियों के कारण शहर के कई व्यापारी यहां से शिफ्ट हो चुके हैं।हैं।