चण्डीगढ़, 29.03.25- : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे व पार्षद बिमला दुबे ने अपने स्वर्गीय बेटे रौनक़ दुबे के 29वें जन्मदिन पर रौनक़ सेवा फ़ाउन्डेशन की तरफ़ से आज विकास नगर के आवास पर विकास नगर, सुंदर नगर व दरिया गाँव के ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया। इस मौक़े पर उनके साथ ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ दुबे, प्रभा सिंह, ओमप्रकाश यादव, रवि राजपूत, लालमती देवी, सुजीत सिंह चिट्टू व अन्य लोग मौजूद रहें।