29 अप्रैल मंगलवार को इनेलो का स्थापना दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने वीडियो संदेश किया जारी
कहा - पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला स्तर पर मंगलवार को इनेलो पार्टी का स्थापना दिवस मनाएं और अपने घरों, दुकानों एवं दफ्तरों पर इनेलो पार्टी के चश्मा के निशान का झंडा लगाए
इनेलो ने संगठन का विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की
जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष किया गया नियुक्त
चंडीगढ़, 28 अप्रैल। 29 अप्रैल मंगलवार को इनेलो का स्थापना दिवस है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने वीडियो के माध्यम से एक संदेश जारी किया है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला स्तर पर मंगलवार को इनेलो पार्टी का स्थापना दिवस मनाएं और अपने घरों और दुकानों एवं दफ्तरों पर इनेलो पार्टी के चश्मा के निशान का झंडा लगाएं। साथ ही इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक अदित्य देवीलाल, जिला परिषद चेयरमैन करण चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला और महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनैना चौटाला ने भी स्वर्गीय चौ. देवीलाल और स्वर्गीय चौ. ओमप्रकाश चौटाला में आस्था रखने वाले सभी लोगों से अपने घरों और व्यावसायिक संस्थानों पर इनेलो पार्टी का झंडा लगाने की अपील की है।
रामपाल माजरा ने सोमवार को इनेलो पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने बताया कि जयकुमार पंवार को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेश मंगाली, अशोक स्वामी और संदीप सिंह को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयप्रकाश दहिया, मुखत्यार नाई, सतपाल सिंह लिल्लू, प्रेम सिंह जांगड़ा, मलिक साहब वर्मा को प्रदेश का उपाध्यक्ष, जय सिंह सैनी को प्रदेश प्रधान महासचिव, देशराज , सोनू सैन, मन्नू कश्यप, ऋषिपाल सैन, ऋषिपाल प्रजापति को प्रदेश महासचिव, सत्तार, डॉ. हनुमान प्रजापति, रणधीर सैनी, ईश्वर सिंह बैरागी, युसुफ , राजकुमार कंबोज और राजू तलवंडीराणा को सचिव, जयवीर पांचाल, हीरालाल सैनी और विनोद कंबोज को संगठन सचिव, राजमल सैनी को कैशियर, महेन्द्र सिंह को प्रैस प्रवक्ता, सुरेश जांगड़ा को प्रचार सचिव, संदीप परमार को कार्यालय सचिव, मोहनलाल स्वामी, डॉ. गुरचरण सिंह, देहलाराम सुथार, सूबे सिंह, ऋषिपाल कल्याण, राजू कबाड़ी, सुरेश सैन, सोनू, सन्नी, शशिभूषण, भगत सुरेश सेन, बंसी, सुरेन्द्र, मदन वर्मा, सतपाल, जोगीराम किरतान, लालचंद जांगड़ा, विक्रम सैन, देलाराम सुथार, सतीश जांगड़ा, सुभाष सैनी, भूदेव सिंह और जय सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने बताया कि शमशेर सैन को जींद, लाला गुज्जर को दादरी, सुनील स्वामी को भिवानी, सुभाष टाक को हिसार, रणधीर को पानीपत, नरेश जांगड़ा को करनाल, धनवंतरी सैन को यमुनानगर, प्रदीप कुमार सैन को पंचकुला, अकबर अली को मेवात, अमर सिंह जांगड़ा को महेंद्रगढ़, संदीप को अंबाला, नरेश जांगड़ा को गुरूग्राम, भागीराम सोनी को फतेहाबाद, कुंबाराम को सिरसा, रामकुमार को पलवल, जयप्रकाश सैनी को रेवाड़ी, राजेश जांगड़ा को फरीदाबाद, राजबीर जोगी को सोनीपत, महेंद्र सिंह डाकला को झज्जर, सुरेश कुमार सरला को रोहतक, सोनू वर्मा को कैथल, श्यामलाल पांचाल को कुरूक्षेत्र का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।