चंबा, 22 अगस्त-उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा मुकेश रेपस्वाल को गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी के प्रिंसिपल नगदीप भंडारी ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये का चैक भेंट किया।
उपायुक्त ने इस मानवीय पहल के लिए प्रिंसिपल नगदीप भंडारी एवं विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिया गया यह सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रिंसिपल नगदीप भंडारी को शॉल, टोपी एवं चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन तथा गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी के वाइस प्रिंसिपल संदीप राणा उपस्थित रहे।