चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद, साउथ-1, चण्डीगढ़ द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में आज ट्रिनिटी हॉस्पिटल के सहयोग से गवर्नमेंट मिडल स्कूल, सेक्टर-45 बुड़ैल में अनीमिया चेकअप कैम्प लगाया जिसमे गायनीकोलॉजिस्ट डॉक्टर कमला कौशल ने बीमारी के बारे में जानकारी देने के साथ लगभग 75 अध्यापिकाओं व छात्राओं का एचबी टेस्ट किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका नरिंदर कौर, भारत विकास परिषद की ओर से एमके वर्मानी, श्रीमती उमा सिंघल, देविंदर कपूर, एसआर शर्मा, कंचन मल्होत्रा, दीपिका मलिक ने भी सहयोग किया।