चण्डीगढ़, 16.07.24- : चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ममता डोगरा के नेतृत्व में यूपीएससी के विद्यार्थियों ने सांसद मनीष तिवारी से मिलकर उन्हें सेक्टर 42 चंडीगढ़ बेअंत पुस्तकालय की समय सीमा बढ़वाने हेतु मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि वर्तमान में पुस्तकालय का समय सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक है जिसे बढ़ा कर सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक किया जाए। ममता डोगरा ने सांसद तिवारी से गुजारिश की कि कॉलोनियों के मेधावी विद्यार्थी सुबह 6 बजे पुस्तकालय जाते है पर समय 8 बजे होने के बाहर ही इंतजार करना पड़ता है जबकि दूसरी और शहर के बाकी पुस्तकालय सुबह 6 बजे खुल जाते हैं। तिवारी ने इन मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जल्द ही इस समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अमनदीप, संदीप, अभिनीत, अरुण, विश्व, रोहित, विक्रम, विजय, अवनीश, परमिंदर सिंह आदि भी मौजूद रहे।