हिसार, 07.09.24-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से एकजुट है, कुछ लोग कांग्रेस पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं उन्हें पता है कि जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत सलत अफवाह उड़ा रहे हैं, इस गलत सलत अफवाहों से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्रदेश की जनता पूरी तरह हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और जनता का भला कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह से खफा है और भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है।