PANCHKULA, 20.10.24-20 अक्टूबर 2024: अखिल भारतीय साहित्य परिषद, इकाई पंचकूला, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस विशेष अवसर पर, प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा जोशी ‘रत्ती’ द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘मन परिंदा’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें साहित्यिक जगत से जुड़ी कई हस्तियां उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कार्यकारी उपाध्यक्ष, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला, पूर्व कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला (हि.प्र.), अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, निदेशक (हिन्दी), हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला करेंगे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि प्रेम विज, अध्यक्ष संवाद साहित्य मंच पंचकूला, डॉ. महेंद्र सिंह ‘सागर’, अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, हरियाणा इकाई (हरियाणा), और शंखू दत्ता काजल, अध्यक्ष, भारत कला संगम, पिंजौर, भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पुस्तक समीक्षा के लिए डॉ. मनोज भारत , अखिल भारतीय साहित्य परिषद (हिमाचल प्रदेश) और राजेश आत्रेय, सचिव, हरियाणा मंच, नई दिल्ली नाट्य अकादमी ने अपनी सहमति जताई है। इस कार्यक्रम का आयोजन 21 अक्टूबर 2024 (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। स्थान महाराजा दाहिर सेन सभागार, अकादमी भवन, पी-16, सेक्टर-14, पंचकूला है। कार्यक्रम के संयोजक संतोष गर्ग, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, हरियाणा प्रांत होंगी। इस भव्य साहित्यिक आयोजन में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आग्रह किया गया है।
सम्पर्क: लाजपत राय गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, महासचिव नवीन सिंह, वित्त सचिव मोबाइल: 9216465277, 9463273601 आप सभी का हार्दिक स्वागत है