कांगड़ा जिला में प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: डीसी
वर्तमान वित वर्ष में प्राकृतिक खेती पर व्यय किए 171 लाख
धर्मशाला 06 मार्च। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा वर्तमान वित वर्ष में विभिन्न गतिविधियों के लिए 213 लाख रुपये खर्च किये गए हैं तथा प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए 171 लाख रुपये खर्च किये गए है। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को जिला मुख्यालय के एनआईसी सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण की गवर्निग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने कहा कि कृषि व सम्बद्ध विभागों के अधिकारी बेहतर तालमेल बनाकर आतमा स्कीम एवं सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करें। उन्होंने राष्ट्रीय मिशन के तहत प्राकृतिक खेती पर होने वाले कार्य योजना की समीक्षा भी की।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है जिससे किसानों की उत्पादन लागत कम होने के साथ.साथ पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जाए और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाए।
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने मिशन के तहत की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि जिले में किसान जागरूकता शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम और फील्ड डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित हों। प्राकृतिक खेती के तहत जीवामृतए बीजामृत और घनजीवामृत जैसी तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
डॉ राजकुमार परियोजना निदेशक आत्मा पालमपुर ने वित बर्ष 2024-25 व 2025-26 में आने वाली राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें जिला कांगड़ा के 55 क्लस्टर में 2750 हैक्टेयर में 8986 किसानों पर 9 करोड़ 33 लाख कार्य योजना को जिला समिति ने पारित किया तथा आत्मा में 2025-26 होने वाले कार्य योजना को भी विस्तार से बताया और तीन करोड़ 50 लाख की कार्य योजना को जिला समिति से पारित किया।
इस अवसर पर कृषि जिला अधिकारी डॉ कुलदीप धीमान कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ् संजय और कृषि, बागवानीए पशुपालन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी,अमर सिंह पठानिया प्रगतिशील ब्लॉक स्तर से डॉ चंदन व शिखा रोहित संग्राय सहित किसान भी उपस्थित रहे।

=======================================

नारी सप्ताह के तहत डाक विभाग कर रहा विभिन्न गतिविधियां

धर्मशाला, 6 मार्च। भारतीय डाक विभाग 3 मार्च से 8 मार्च तक नारी शक्ति सप्ताह 2025 मना रहा है। अधीक्षक डाकघर धर्मशाला रविन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान धर्मशाला डाक मंडल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ, महिलाओं को विभिन्न भूमिकाओं में उल्लेखनीय योगदान तथा अपने कार्य के प्रति असाधारण समर्पण हेतु सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत आज बृहस्पतिवार को अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल के कार्यालय में धर्मशाला मंडल के प्रधान डाकघर तथा उपड़ाकघरों से महिला अभिकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपस्थित महिला अभिकर्ताओं को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा अधिकर्ताओं द्वारा अपनी समस्याओं तथा सुझावों से अधिकारियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित प्रतेक महिला अभिकर्ता को अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सहायक अधीक्षक डाकघर कमल शर्मा भी उपस्थित रहे।
.0.