ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के बच्चों ने विधान सभा अध्यक्ष के सामने लगाई सवालों की झड़ी, अध्यक्ष पठानियां ने हर सवाल का जवाब देकर बच्चों को किया संतुष्ट।
शिमला: 19.03.25 हिमाचल प्रदेश विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के 7वें दिन की कार्यवाही देखने आए ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के 121 बच्चों ने आज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से कौंसिल चैम्बर के बाहर मुलाकात की। इस अवसर पर संवाद करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने छात्रों से पूछा कि आप कुछ सीखने आए हैं तो मुझ से सवाल भी कर सकते हैं। ऐसा सुनने के बाद बच्चों ने विधान सभा अध्यक्ष के सामने सवालों की झड़ी लगा दी जो पर्यावरण, शिक्षा तथा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विकास से सम्बन्घित थे। पठानियां ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हालांकि उनकी भूमिका यहाँ अलग है तथा वह यहाँ की व्यवस्था चलाते हैं लेकिन फिर भी वह हर प्रश्न का जवाब देंगे। शिक्षा नीति पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए पठानियां ने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल दे रही है। सरकार शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार उन शिक्षण संस्थानों का विलय कर रही है जहाँ विद्यार्थी कम है तथा शिक्षक ज्यादा इससे शिक्षकों की कमी भी दूर होगी तथा शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा। संवाद करते हुए पठानियां ने कहा कि सरकार पर्यावरण के प्रति संवदेनशील है। उन्होने कहा कि प्रदूषण को कम करने हेतु सरकार बैटरी संचालित वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है तथा हरे वृक्षों का कटान पूर्णत: प्रतिबन्धित है।
पठानियां ने बच्चों को आज सदन में होने वाली कार्यवाही के बारे भी अवगत करवाया तथा सत्र की कार्यवाही देखने आए बच्चों को दर्शक दीर्घा में आने के लिए आमंत्रित भी किया। पठानियां ने बच्चों को विधान सभा की कार्यप्रणाली, कार्यसंचालन बारे भी जानकारी दी तथा यहाँ से अच्छा अनुभव साथ ले जाने के लिए भी प्रेरित किया। पठानियां ने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा अपने आप को नशे से दूर रखने तथा प्रदेश के अन्दर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
==================================================
चौदहवीं विधान सभा के अष्टम सत्र (बजट सत्र) के सातवें दिन की कार्यवाही का संचालन
SHIMLA, 19.03.25-चौदहवीं विधान सभा के अष्टम सत्र (बजट सत्र) के सातवें दिन की कार्यवाही का संचालन करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर सलामी लेते विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।
बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही का संचालन करने हेतु सदन की ओर जाते हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ।
बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही का सदन के अन्दर संचालन करते हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व उप-मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानियां, माननीय सदस्य हरदीप सिंह बावा तथा नीरज नैय्यर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट करते हुए।
(हरदयाल भारद्वाज)
संयुक्त निदेशक एवं मुख्य प्रवक्ता,
हि0 प्र0 विधान सभा।