HAMIRPUR, 19.04.25-आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग द्वारा आयोजित संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील चौहान द्वारा सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने समस्त विजेताओं व खेलकूद शिक्षक श्री अनिल कुमार को बधाई दी और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी यह उपलब्धि विद्यालय व विजेताओं के अभिभावकों लिए सम्मान का विषय है और इससे विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे | आपकी लग्न, दृढ संकल्प व परिश्रम की आपको जीवन में उन्नत बनाने व उपलब्धियां हासिल करने में सहायक हो सकते हैं अत:इनसे दूर न भागे |

सम्मानित विजेताओं की सूची :

शतरंज(लडकियाँ) – कक्षा नवीं प्रणवी शर्मा व आशना ने अंडर 17 वर्ग में कांस्य पदक, कक्षा ग्यारहवीं की शबाना, अंडर 19 वर्ग स्वर्ण पदक

बास्केटबॉल(लडकियाँ): केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग द्वारा आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 14 प्रतिस्पर्धा में विद्यालय की कक्षा नवी की - पलक, खुशबू, तन्वी, किंजल, इशिता ठाकुर, आकांक्षा ठाकुर ,सृष्टि राजपूत , व कक्षा आठवीं की भावना ठाकुर, मयूरा डोगरा, अंशिका और वैष्णवी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया |

एथलेटिक्स:

रिद्धिमा धीमान ने अंडर 14 की 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और लॉन्ग जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया | कक्षा ग्यारहवीं की कशिश अंडर 19 ने 400 मीटर की प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया |

योगासन(लड़के): कक्षा सातवीं के अनिकेत शर्मा ने अंडर 14 वर्ग की योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और अंशुल जासवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया |

योगासन(लडकियां ): : कक्षा आठवीं कीर्ति लखनपाल ने अंडर 14 वर्ग की रिद्मिक योगासन प्रतिगोगिता स्वर्ण पदक और साक्षी ने रजत पदक प्राप्त किया | कक्षा नवीं की दिशा डोगरा ने अंडर 17 वर्ग की आर्टिस्टिक योगा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया | कक्षा ग्यारहवीं की श्रद्धा ने अंडर-19 वर्ग की योगासन प्रतियोगिता ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया