सोलन-16.03.25-अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसन्तपुर के गांव कहडोग में ‘विधायक आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने इससे पूर्व कहडोग गांव में 02 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने गांव में निर्मित किए जाने वाले शिव मन्दिर का भूमि पूजन भी किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों तक हर सुविधा पहुंचाना है जिसके लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की गई हैं। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट अप योजना, किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट अप योजना इत्यादि योजनाएं आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए आधोसंरचना आधुनिकीकरण पर बल दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए लोगों का एकजुट होना आवश्यक है ताकि कार्यों को पूरा करने में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक आपके द्वार कार्यक्रम इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के मध्य जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर उनके जीवन को सरल बनाना है।
कार्यक्रम में उपमण्डल स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया और शेष समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बसन्तपुर, कहडोग, शहरोल, सहलाना, हरथु, भेल, कुलायिन, ठांगर आदि गांव के लोगों की समस्याओं को विधायक ने सुना।
विधायक ने उपस्थित लोगों को नशा निवारण की शपथ भी दिलवाई।
उन्होंने कहडोग गांव के लिए एम्बुलेंस मार्ग के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, सामुदायिक भवन कहडोग के छत निर्माण के लिए 03 लाख रुपए, कहडोग से देव धार मन्दिर तक मार्ग मुरम्मत के लिए 01 लाख रुपए, बाड़ीधार से बसन्तपुर कहडोग

तक पेयजल योजना के लिए प्राकलन के अनुसार 42 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने युवक मण्डल कहडोग व हरथु, महिला मण्डल कहडोग, हरथु, बसन्तपुर व पुरायणा को 11-11 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर साहिबा युवक मण्डल कहडोग द्वारा नशा निवारण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसन्तपुर के प्रधान राम चन्द ठाकुर, ग्राम प्रधान शहरोल कमलेश देवी, ग्राम पंचायत बसन्तपुर के उप प्रधान नरपत ठाकुर, ग्राम पंचायत कुंहर के पूर्व प्रधान अमर सिंह, ग्राम पंचायत शहरोल के पूर्व प्रधान रोशन बंसल, ग्राम पंचायत बखलाग के पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र पाठक, ग्राम पंचायत बसन्तपुर के वार्ड सदस्य धनीराम ठाकुर, बिमला, महिला मण्डल कहडोग की प्रधान विमला देवी, महिला मण्डल बसन्तपुर की प्रधान लता ठाकुर, युवक मण्डल हरथु के प्रधान जय प्रकाश, युवक मण्डल कहडोग के प्रधान दिनेश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, कपिल ठाकुर, कमलेश शर्मा, ग्राम विकास समिति कहडोग के प्रधान हरीश ठाकुर, सचिव जीवन ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।