-शिमला: 18.03.25- विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सदस्य सुविधा समिति की बैठक का आयोजन माननीय सभापति एवं विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां की अध्यक्षता में आज अपराह्न 4:00 बजे किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को सभी माननीय सदस्यों के आग्रह पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
इस बैठक में समिति सदस्य एवं उप-मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री, समिति सदस्य एवं उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री, हर्ष वर्धन चौहान, समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, हि0प्र0 सरकार के उप- मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां, समिति सदस्य सतपाल सिंह सत्ती तथा समिति सदस्य संजय रत्न मौजूद थे। जबकि वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव औंकार शर्मा, प्रधान सचिव उद्योग आर0 डी0 नजीम, सचिव सामान्य प्रशासन राजेश शर्मा तथा सचिव विधान सभा यशपाल शर्मा भी बैठक में मौजूद थे। समिति द्वारा आज की बैठक के लिए निर्धारित एजेण्डे पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी बैठक में इस पर शीघ्र फैसला लेने का निर्णय लिया गया।
(हरदयाल भारद्वाज)
संयुक्त निदेशक एवं मुख्य प्रवक्ता,
हि0प्र0 विधान सभा।