धर्मशाला, 15 फरवरी। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के सुधेड़, तोतारानी, नड्डी, कजलोट में पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए 15 करोड़ साठ लाख की राशि व्यय की जा रही है इस पेयजल योजना से 12 हजार के करीब लोग लाभांवित हो सकें। शनिवार को सुधेड़ के कुसुम्बर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुधेड़ पंचायत को स्मार्ट पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा चूंकि यह क्षेत्र स्मार्ट सिटी के साथ सटा हुआ है तथा यहां पर्यटन को विकसित करने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सुधेड़ पंचायत के हर गांव को सड़क सुविधा साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में बटलाहड़ तथा चबरोट गांव के लिए सड़क निर्माण करवाकर लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है इसके साथ ही अष्टभुजा मंदिर तक सड़क सुविधा दी जा रही है गतली रोड बनाने की तैयारी भी चल रही है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कुसुम्बर से अंदराड़ के लिए संपर्क मार्ग बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की भाग्य रेखाएं कहलाती हैं। किसानों को कृषि उत्पादों को सब्जी मंडी में पहुंचाने की बेहतर सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का ध्येय भी ग्रामीण विकास के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है इसी संकल्प के साथ योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सुधेड़ में रेन शेल्टर की सुविधा तथा दो हेंडपंप स्थापित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इससे पहले उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चड़ी पंचायत में लोगों की समस्याएं भी सुनने के उपरांत कहा कि राणा परिवार के गांव में पार्क स्थापित किया जाएगा। सोलर लाइट स्वीकृत करने के साथ साथ बंद पड़ी कूहल को ठीक करवाने और जठेड़ी माता मंदिर में रिटेनिंग वॉल लगाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट, बीडीओ अनिल कुमार, बीएमओ कविता ठाकुर, कुसुम्बर युवा नाग कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार, पंचायत प्रधान रेखा देवी, महिला मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर, पूर्व प्रधान राजेंद्र, पूर्व प्रधान लालमन, पूर्व प्रधान सुनील, कैप्टन ईश्वर थापा, पूर्व प्रधान अजीत नैहरिया सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कुसुम्बर नाग मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ऐतिहासिक कुसुम्बर नाग मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुसुम्बर नाग मंदिर के पौराणिक इतिहास को संकलित करने के लिए भी भाषा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी समृद्व अध्यात्मिक तथा संास्कृतिक परंपराओं से अवगत हो सके। उन्होंने कुसम्बर नाग मंदिर युवा कमेटी के सदस्यों से भी आग्रह करते हुए कहा कि राजस्व तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय के साथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि मंदिर को विकसित करने की कार्य योजना तैयार की जा सके।
डल लेक में पानी के रिसाव को रोकने के लिए कार्य आरंभ करने के निर्देश
लेक मैन ऑफ इंडिया की डीपीआर के आधार पर होगा काम: पठानिया
धर्मशाला, 07 नवंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ऐतिहासिक डल लेक के सौंदर्यीकरण तथा पानी के रिसाव को रोकने के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद ने डीपीआर तैयार कर दी है इसके आधार पर कार्य आरंभ किया जाएगा। शनिवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने डल लेक का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को जल्द की कार्य आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रथम चरण में डल लेक में डि सील्टिंग का कार्य किया जाएगा इस के लिए ग्रामीण विकास विभाग बतौर नोडल विभाग कार्य करेगा। उन्होंने कहा िकइस बाबत ग्रामीण विकास विभाग को शीघ्र ही कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इसके बाद पानी के रिसाव को रोकने के लिए दूसरे चरण का कार्य किया जा सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने डल लेक के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं जिसके चलते ही लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद को डल लेक के निरीक्षण के लिए सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है तथा अब लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद ने डीपीआर तैयार करके सौंप दी है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले काफी लंबे अरसे से डल लेक में पानी के रिसाव को लेकर स्थानीय लोग तथा पर्यटन व्यवसायी चिंता जाहिर कर रहे थे जिसके चलते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने तत्परता के साथ डल लेक की समस्या से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य के अन्य ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया के माध्यम से राजा का तालाब तथा गोरड़ का मछराज तालाब का भी निरीक्षण भी करवाया गया है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल लेक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं तथा इसके सौंदर्यीकरण के लिए डिवल्पमेंट कमेटी गठित की जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा ताकि कमेटी के सुझावों के अनुरूप ही डल झील के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।