चण्डीगढ़, 22.03.25- : सर्व जन सनातन कल्याण समिति एवं महिला मंडल द्वारा बड़ा पार्क नंबर दो, स्मॉल फ्लैट्स, धनास में नव संवत 2082 के शुभ आगमन के उपलक्ष्य में 20 मार्च से 26 मार्च तक द्वितीय श्रीमद् भागवत महापुराण का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज 151 मंगल कलशों के साथ महिला मंडलियों ने बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली जोकि कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल में संपन्न हुई। आज कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य कैलाश प्रसाद शास्त्री ने भक्ति और ज्ञान वैराग्य की कथा सुनाते हुए बताया कि मनुष्य को निष्काम भक्ति के साथ भगवान की आराधना करनी चाहिए। जीवन में जब तक निष्काम भक्ति नहीं है, तब तक मनुष्य शून्य हैं। इससे पहले मंदिर के पुजारी पंडित सुमन गैरोला एवं किशोरी प्रसाद पैन्यूली ने सुबह गणेश आदि पंचांग पूजन के साथ मंडप प्रवेश करवाया। इस अवसर पर आयोजक गौरव कश्यप ने बताया कि कथा रोजाना सुबह 8 बजे से 11 तक नित्य गणेश पूजन आदि एवं शाम को 3 से 6 बजे तक कथा तथा उसके बाद महाआरती होगी।